Bharat Express DD Free Dish

PLI

केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पीएलआई योजना 1.1 इस महीने 6-31 जनवरी 2025 तक खुली रहेगी.

भारत सरकार की PLI योजनाओं से अगले 5-6 वर्षों में 720 कंपनियों द्वारा $459 बिलियन की अतिरिक्त आय उत्पन्न होने की संभावना है. यह आय आयात में कमी और निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करेगी.

14 क्षेत्रों में PLI योजनाओं से 1.28 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ और 8.5 लाख से अधिक नौकरियां पैदा हुई. इन पहलों ने इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टील, फार्मास्यूटिकल्स और रक्षा विनिर्माण जैसे उद्योगों में महत्वपूर्ण वृद्धि को बढ़ावा दिया है.

फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के लिए पीएलआई योजना (PLISFPI) को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 31 मार्च, 2021 को 10,900 करोड़ रुपये के बजट के साथ मंजूरी दी थी, जिसे 2021-22 से 2026-27 तक लागू किया जाना है.

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र में CII ने कहा कि सड़क, रेलवे और बंदरगाहों जैसे बुनियादी ढांचे में सरकार के बढ़ते निवेश से घरेलू उद्योग अधिक प्रतिस्पर्धी बन रहे हैं.