Bharat Express DD Free Dish

PM Modi Mother Passed Away

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर देशभर से शोक संवेदनाएं आ रही हैं. इस बीच अखिल भारत हिंदू महासभा और संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने पीएम मोदी की मां को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज सुबह शुक्रवार को देहांत हो गया. हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पीएम मोदी उनके स्वास्थ्य का हाल जानने पहुंचे थे. उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा था लेकिन शुक्रवार को उनका निधन हो गया.