बहुत याद आएंगे नाना…, नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
PM Modi On Nana Patekar Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि नाना पाटेकर में वह जबरदस्त जोश, अनोखापन और ऐसी दमदार मौजूदगी थी, जो बहुत कम अभिनेताओं में देखने को मिलती है.
‘जिन्होंने अपने निजी सुख का त्याग किया, वही वीर साधक राष्ट्र के लिए धन्य माने जाते हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीर साधक को लेकर संदेश देते हुए सुभाषित साझा किया. इस सुभाषित के जरिए बताया गया कि निजी सुख का त्याग कर स्वराज्य की साधना में समर्पित साधक वास्तव में राष्ट्र के लिए धन्य माने जाते हैं.
सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात कर आशीर्वाद लिया.
राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं
जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र सेवा के प्रति 'अविचल निष्ठा' की सराहना की और उनके 25 वर्षों के कार्यकाल को राष्ट्र के प्रति समर्पण, दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता का एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया.
पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है. माफिया मिट्टी में मिल गए और विरासत प्रदेश की नई पहचान बन गई. काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर और मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर इसके उदाहरण हैं.
रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को रांची के ओटीसी मैदान में भाजपा रांची महानगर, रांची पूर्वी और रांची पश्चिमी जिला के संयुक्त तत्वावधान में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया.
‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ
भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "प्रेरणादायक नेतृत्व" की तारीफ की. बुधवार को उन्होंने कहा कि यह नेतृत्व बाकी दुनिया के लिए "एक मिसाल कायम कर रहा है.
‘2001 से अनुच्छेद 370 और राम मंदिर तक…’ पीएम मोदी के 25 साल के सफर पर गृहमंत्री अमित शाह ने क्या-क्या गिनाया?
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर गुरुग्राम में कार्यक्रम हुआ. अमित शाह ने मोदी के राजनीतिक सफर और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.
नायडू ने पीएम मोदी के 25 साल के नेतृत्व को बताया ऐतिहासिक, बोले- अगले 20 साल तय करेंगे भारत की जगह
Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी ने अपने 48 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में उन्होंने कई राजनीतिक दलों और नेताओं को उभरते और खत्म होते देखा है. सरकारों, अर्थव्यवस्थाओं और तकनीक में बड़े बदलाव भी देखे हैं. लेकिन इन सबके बीच एक बात लगातार स्पष्ट हुई है कि किसी देश के लिए नेतृत्व सबसे ज्यादा मायने रखता है.
‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन
पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले- आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात करती है, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी.







