Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

pm modi

हर साल 10 अक्टूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वालों को बधाई दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को नई दिल्ली में विशेष कृषि कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे किसानों से बातचीत करेंगे और 35,440 करोड़ रुपए की प्रमुख कृषि योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर 2025 को पूसा, दिल्ली में ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम में किसानों, एफपीओ, सहकारी समितियों और तकनीकी नवाचारों वाले किसानों को भी सम्मानित किया जाएगा.

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने राज्‍य में पूरी ताकत झोंकी. केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक समेत गुजरात, यूपी, एमपी से कार्यकर्ता तैनात किए जा रहे. बूथ स्तर तक माइक्रो-मैनेजमेंट के जरिए व्यापक चुनावी तैयारी हुई.

Keir Starmer India Visit: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर 126 लोगों के डेलीगेशन के साथ भारत की यात्रा पर हैं. इस दौरान उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कई समझौते किये. जिसमें भारतीय कंपनियों के द्वारा ब्रिटेन में निवेश भी शामिल है.

Keir Starmer In India: यूके के पीएम कीर स्टार्मर ने भारत-यूके व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताया, भारत की विकास यात्रा और वैश्विक भूमिका की सराहना की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने मुंबई में आयोजित एक शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम में एड शीरन और अरिजीत सिंह के हिट गीत 'सफायर' का आनंद लिया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली जल बोर्ड के 1816 करोड़ रुपए के कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने यमुना नदी की स्वच्छता को प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प बताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के स्नेहपूर्ण संदेश के लिए धन्यवाद दिया. पीएम मोदी ने कहा कि देश की सेवा करना और 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को पूरा करना उनके लिए सम्मान की बात है.

PM Modi In GFF: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2025 में पीएम मोदी ने 9 अक्टूबर गुरुवार को संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल टेक्नोलॉजी का लोकतंत्रीकरण करने में सफल रहा है.