Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

pm modi

ब्राजील यात्रा के समापन पर पीएम मोदी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें यात्रा की झलकियां हैं. पोस्ट के कैप्शन में पीएम मोदी ने लिखा, "ब्रासीलिया में आयोजित कार्यक्रमों के मुख्य अंश, भारत-ब्राजील की मित्रता और भी मजबूत होती रहे!"

Gujarat Bridge Collapse Update: गुजरात के वडोदरा में पुल गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग अभी घायल बताए जा रहे हैं. इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और मुआवजे का ऐलान किया है.

Gujarat Bridge Collapses: गुजरात के वडोदरा में गंभीरा पुल ढहने की वजह से कई वाहन नदी में गिर गए. जिसमें अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे पर पीएम मोदी और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने दुख जताया और मुआवजे की घोषणा की.

मीता रवींद्र कराहे ने कहा कि मैं ब्राजील में पिछले 53 सालों से रह रही हूं. मैं यहां पर 1973 में आई थी और मैंने यह महसूस किया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों को देखने का नजरिया बदला है.

पीएम मोदी राष्ट्रपति नेतुम्बो नांदी-नदैतवाह के निमंत्रण पर नामीबिया की एकदिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी की नामीबिया की पहली यात्रा है, और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी नामीबिया यात्रा है.

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को ब्राज़ील की दो दिवसीय यात्रा पूरी कर नामीबिया रवाना हुए. वे राष्ट्रपति नेतुम्बो नांदी-नदैतवाह के निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) और ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच ब्रासीलिया स्थित अलवोरादा पैलेस में पहले सीमित बैठक और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता हुई.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समान दृष्टिकोण साझा करते हैं- जीरो टॉलरेंस और जीरो डबल स्टैंडर्ड. हमारा स्पष्ट मत है कि आतंकवाद के मामले में दोहरे मापदंडों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रासीलिया में भारत-ब्राजील संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि रियो और ब्रासीलिया में हमारे गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए मैं मेरे मित्र राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं.

PM Narendra modi in Brazil: पीएम मोदी ब्राजीलिया में स्टेट विजिट पर हैं, वहां राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने उन्‍हें गले लगाया. अल्वोराडा पैलेस में उनका शास्त्रीय संगीत और गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत किया गया. यहां तस्‍वीरें देखिए.