Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

pm modi

यूएन में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित करते हुए भारतीय पीएम मोदी ने कहा, “वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए के लिए एक तरफ आतंकवाद जैसा बड़ा खतरा है, तो दूसरी तरफ साइबर स्पेस जैसे संघर्ष के नए-नए मैदान भी बन रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान न्यूयार्क में 'मोदी एंड यूएस' कार्यक्रम हुआ. उनके स्वागत के लिए गायक आदित्य गढ़वी समेत कई विख्यात कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. यहीं पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया.

अमेरिका में न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरंस कॉलेजियम में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने प्रवासियों की दिल खोलकर तारीफ की. दोनों देशों के संबंधों में गर्माहट लाने के लिए उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को सराहा.

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन भारत और अमेरिका में कई समझौते हुए. दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर चिप बनाने का करार हुआ है. भारत अमेरिका से 31 MQ-9B SKY गार्जियन और SEA गार्जियन ड्रोन भी खरीदेगा.

QUAD समिट में शामिल होने के बाद PM नरेंद्र मोदी अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध शहर न्यूयार्क पहुंच गए हैं. वे नासाउ वेटरंस कॉलेजियम में प्रवासी भारतीयों की सभा को संबोधित करेंगे. वहां 16,000 से अधिक लोगों के आने की उम्‍मीद है.

क्वाड देशों में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं. सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज और जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा भी शामिल होंगे.

पीएम मोदी 'पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर महिला स्टार्टअप योजना' का भी शुभारंभ करेंगे. इस योजना के तहत, महाराष्ट्र में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप को शुरुआती चरण का समर्थन दिया जाएगा.

जम्मू-कश्मीर में फेरन खास तरीके का पोशाक होता है, जिसे कपड़ों के ऊपर एक जैकेट की तरह पहना जाता है, जो ठंड से बचाता है. यह घुटने तक लंबा होता है. कश्मीरी किसान इरशाद ने एक उपहार स्वरूप इसे पीएम नरेंद्र मोदी को दिया.

अखिलेश ने कहा, "⁠किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने पर क्या जनता की चुनी सरकार को वापस आने के लिए अगले आम चुनावों तक का इंतज़ार करना पड़ेगा या फिर पूरे देश में फिर से चुनाव होगा?

पीएम मोदी ने इस पहल का नेतृत्व करने और पूरी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न दलों से विचार-विमर्श करने के लिए देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व की तारीफ की.