भारत में पिछले एक दशक में बदला निवेश का इकोसिस्टम, PMS और AIFS का AUM 23 लाख करोड़ पार, स्टार्टअप्स भी 350 से बढ़कर 2 लाख के करीब
पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज़ (PMS) और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIFS) के एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) सितंबर 2025 तक 31.2 प्रतिशत CAGR की दर से बढ़कर 23.43 लाख करोड़ पहुंच गया है.
भारत का अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम बढ़कर 23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के एसेट्स तक पहुंचा
भारत का अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट इकोसिस्टम एक नए दौर में प्रवेश कर चुका है, जहां बीते 10 वर्षों में सितंबर 2025 तक पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस (PMS) और अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (AIF) मिलकर एसेट्स में 23 लाख करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.





