Tejashwi Yadav को सताई Nitish Kumar की चिंता, एक्स पर किया ये सवाल
पटना में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कई राजनीतिक हलचलें हो रही हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना मेट्रो का उद्घाटन कर सकते हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने X पर एक वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री की सेहत पर सवाल उठाए। वीडियो में नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में हाथ जोड़ते नजर आए। पटना मेट्रो की कुल लंबाई साढ़े 4 किलोमीटर होगी और इसमें हर बोगी में 360 डिग्री CCTV, इमरजेंसी बटन और माइक लगे होंगे। कार्यक्रम और चुनाव की तैयारियों के बीच यह वीडियो काफी चर्चा में है...
Jharkhand Politics: Surya Hansda Encounter पर बवाल, BJP–Congress आमने–सामने
झारखंड की राजनीति में सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स 2 का मामला लगातार गरमा रहा है। बीजेपी का कहना है कि सूर्या हांसदा की हत्या कर इसे एनकाउंटर का नाम दिया गया है और उन्होंने CBI जांच की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया है कि आखिर 24 मामलों वाले अपराधी के साथ पार्टी क्यों खड़ी है। 11 सितंबर को बीजेपी ने राज्यभर के प्रखंडों में धरना देने का ऐलान किया है। यह विवाद अब झारखंड की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन चुका है...
Malegaon Blast Case: जेल में मुझे इतना प्रताड़ित किया जाता था, जिसके लिए शब्द नहीं हैं: प्रज्ञा ठाकुर
Malegaon Blast Case:: मालेगांव ब्लास्ट केस में 17 साल बाद बरी हुईं प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि एटीएस ने उन्हें अवैध हिरासत में रखकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी. कोर्ट का फैसला भगवा और सनातन धर्म की जीत है.
Ravidas Mehrotra ने BJP को घेरा, Voter List को लेकर ये क्या कह गए ?
समाजवादी पार्टी नेता रविदास मेहरोत्रा ने भाजपा पर चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में जानबूझकर मुसलमानों के नाम काटने का आरोप लगाया है. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि निष्पक्ष चुनाव तभी संभव हैं जब आयोग खुद निष्पक्ष हो.
Tej Pratap Yadav: परिवार से लेकर राजनीति तक तेज प्रताप ने खोले कई बड़े राज!
बिहार के मशहूर नेता तेज प्रताप यादव इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए है. हाल ही में उनके पिता लालू यादव ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित किया था. अब इन सब के बाद तेज प्रताप यादव ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने परिवार से लेकर राजनीति पर बात की. इसके साथ ही उन्होंने कई बड़े राज खोले. उन्होंने क्या कुछ कहां जानने के लिए देखें ये वीडियो.
कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के ‘हिंदू गांव’ वाले प्रस्ताव से भन्नाए अब्बास हफीज, बोले- देश में मुस्लिम गांव भी बनें
धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदू ग्राम बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने मुस्लिम, ईसाई और सिख ग्राम बनाने की मांग की. यह मुद्दा राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया.
मनमोहन सिंह की समाधि पर कांग्रेस का यू-टर्न: 2013 में VVIP कल्चर रोका, अब खुद मांग रही विशेष सम्मान
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की समाधि पर सियासत गर्म, कांग्रेस ने केंद्र पर उठाए सवाल. 2013 में खुद VVIP समाधि नीति लागू करने वाली कांग्रेस अब विशेष सम्मान की मांग पर अड़ी.





