Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

prayagraj mahakumbh 2025

महाकुंभ 2025 में गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नमामि गंगे मिशन द्वारा कई योजनाएं लागू की जा रही हैं. प्रयागराज में 340 एमएलडी क्षमता वाले 10 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और 3 नई परियोजनाओं का निर्माण कर गंगा की पवित्रता और सतत प्रवाह सुनिश्चित किया जाएगा.

Mahakumbh 2025: 5 जनवरी को महाकुंभ के दौरान नेत्र कुंभ का आयोजन शुरू होगा, जहां 5 लाख से अधिक मरीजों की जांच और 3 लाख से ज्यादा चश्मों का वितरण किया जाएगा.

Mahakumbh 2025: एक करके महाकुंभ क्षेत्र में सनातन धर्म के सभी 13 अखाड़ों का प्रवेश हो रहा है. संन्यासियों के तीसरे अखाड़े श्री शंभू पंच दशनाम अग्नि अखाड़े ने छावनी क्षेत्र में प्रवेश किया.

सीएम योगी के निर्देश पर महाकुंभ में साइबर सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. सभी थानों में स्पेशल साइबर हेल्प डेस्क बनाई जा रही है और साइबर पेट्रोलिंग के लिए एक्सपर्ट तैनात किए गए हैं.

महर्षि दुर्वासा का आश्रम प्रयागराज के झूंसी में गंगा तट पर स्थित है, जहां उनकी उपासना से अभयदान प्राप्त होता है. महाकुंभ में पर्यटन विभाग ने इस आश्रम और शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया है.

त्रिवेणी के तट पर आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ ने व्यापार और कारोबार पर भी असर दिखाना शुरू कर दिया है. दिव्य और भव्य महाकुम्भ के लोगो और प्रतीक वाले उत्पादों की बाज़ार में बिक्री बढ़ गई है.

MahaKumbh 2025: महाकुंभ की तैयारियों के तहत प्रयागराज के साथ-साथ अयोध्या, वाराणसी और चित्रकूट धाम में भी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं का विकास किया जा रहा है.

प्रख्यात फिल्म कलाकार संजय मिश्र सोमवार को संगम की सैर पर थे. उन्होंने महाकुम्भ की तैयारियों को देखकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में समीक्षा बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में सभी से सहयोग का आह्वान किया. सीएम ने महाकुम्भ के लिए चल रहे विकास कार्यों पर संतोष जताया, उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं. 20 हजार से अधिक संतों और संगठनों के साथ ही अन्य संस्थाओं को रजिस्ट्रेशन कर भूमि आवंटन किया गया है.