Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PRIYANKA GANDHI

Parliament Winter Session: शीतकालीन सत्र के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में चाय पर चर्चा आयोजित की, जिसमें प्रियंका गांधी समेत सत्ता और विपक्ष के कई नेता शामिल हुए. यह तस्वीर राजनीतिक दोस्ती का प्रतीक बनी.

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी (MGNREGA) की जगह अब 'विकसित भारत-जी राम जी' योजना ले लेगी. इसके लिए मोदी सरकार नया बिल ला रही है, विपक्ष इसका विरोध कर रहा है. प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया- योजना से महात्मा गांधी का नाम क्यों हटाया?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपनी रणनीति को तेज कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में यूपी इकाई संगठन और चुनावी तैयारियों पर जोर दे रही है। 2026 के पंचायत चुनाव को मजबूत आधार बनाने के लिए कांग्रेस अकेले लड़ेगी और इसके बाद 2027 में विधानसभा चुनाव में उसी आधार पर उम्मीदवार तय करेगी। पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ इंडिया अलायंस में चुनाव लड़ेगी और सभी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है। प्रियंका गांधी की निर्णायक भूमिका गठबंधन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने में अहम साबित होगी।

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ (Vande Mataram 150 Years) पर लोकसभा में हो रही चर्चा के दौरान प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने इसे राजनीतिक बहस बताते हुए आरोप लगाया कि मोदी सरकार बंगाल चुनाव और जनता का ध्यान भटकाने के मकसद से यह मुद्दा उठा रही है.

कांग्रेस (Congress) में फिर से फूट तेज, बिहार हार पर गांधी परिवार (Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Priyanaka Gandhi)घिरा. फैसल पटेल (Faisal Patel) ने नया ग्रुप बनाने की बात कही. क्या 1969 जैसी टूट दोबारा होगी?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि- “इन लोगों को SIR जैसे मुद्दे दिख रहे हैं जिसमें सरकार का कोई लेना देना नहीं है. इन लोगों ने हमेशा भ्रम फैलाकर चुनाव लड़ने का काम किया है. ये विपक्ष की रणनीति का हिस्सा बन गया है. जब चुनाव आएगा तब एक झूठी कहानी बनाई जाती है. इन लोगों ने लोकसभा के वक्त भी कहा था कि आरक्षण समाप्त हो जाएगा. आज सवा साल से ज्यादा होने को आया है किसका आरक्षण छीन लिया गया? इस बार SIR पर लोगों को डरा रहे हैं

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि गांधी परिवार का इतिहास वोट चोरों से भरा है. इसके अलावा, उन्होंने प्रियंका गांधी के नृत्य और कांग्रेस पर मुसलमानों की पार्टी होने के आरोप पर भी टिप्पणी की.

बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर से सात नवंबर तक बिहार में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे. भाजपा के एक नेता की मानें तो पीएम मोदी 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर एवं छपरा में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे.

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई पर एक वकील द्वारा जूता फेंकने की कोशिश की गई. ये न्यायपालिका की गरिमा पर हमला था. पीएम मोदी ने कहा- सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है.

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं से संवाद करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है.