Bharat Express DD Free Dish

Punjab Police

लुधियाना में पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने ISI के इशारे पर काम कर रहे बब्बर खालसा के दो खालिस्तानी आतंकियों का एनकाउंटर किया. मौके से दो हैंड ग्रेनेड और कई पिस्टल बरामद की गईं.

Babbar Khalsa Terror Module: काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने बब्बर खालसा मॉड्यूल के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक 86पी हैंड-ग्रेनेड बरामद किया है. गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान विशवजीत और जैक्सन के रूप में हुई है.

सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई बर्बर मारपीट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने पंजाब के चार पुलिस अधिकारियों को राहत देने से इनकार करते हुए हाई कोर्ट द्वारा दिए गए सीबीआई जांच के आदेश को बरकरार रखा.

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की टारगेट किलिंग की साजिश को नाकाम कर फगवाड़ा निवासी हिमांशु सूद को गिरफ्तार किया. आरोपी दुबई में बैठे गैंगस्टर नमित शर्मा के निर्देशों पर काम कर रहा था.

पटियाला में डीजीपी गौरव यादव ने ANTF भवन का उद्घाटन किया। "युद्ध नशे के विरुद्ध" अभियान के तहत अब तक 8344 एफआईआर, 14,734 गिरफ्तारियां और 10.76 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई. उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की.

जालंधर में पुलिस अधिकारियों द्वारा ड्रग तस्कर से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई यह कार्रवाई नशा विरोधी मुहिम की सच्चाई को उजागर करती है.

पंजाब पुलिस के महानिदेशक के 'एक्स' अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर जहरीली शराब मामले में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी.

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि आईएसआई समर्थित सीमा पार आतंकी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है. अमृतसर ने एक संयुक्त अभियान में एसबीएस नगर के पास एक खुफिया-नेतृत्व वाले ऑपरेशन में आतंकवादी हार्डवेयर का एक जखीरा बरामद किया.

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े दो जासूसों को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि ये दोनों भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान के साथ साझा कर रहे थे. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है. मामले की जांच जारी है.

सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पंजाब पुलिस ने मिलकर अमृतसर के भरोपल गांव में एक संभावित आतंकी हमले की साजिश को विफल कर दिया, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया.