Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Railway Connectivity

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (सीएसएमटी) और सावंतवाड़ी रोड के बीच नई ट्रेन की पहली सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

बिहार में नवादा और पावापुरी को जोड़ने वाली नई 25.10 किलोमीटर लंबी रेल परियोजना को स्वीकृति मिल गई है. इसके पूरा होने से नवादा, नालंदा और राजगीर क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, सड़क यातायात पर दबाव कम होगा और स्थानीय उद्योगों व व्यापार को नई दिशा मिलेगी.

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना, देश की सबसे कठिन रेलवे परियोजनाओं में से एक, अब पूरी हो चुकी है. यह 272 किलोमीटर लंबी रेल लाइन जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों को जोड़ती है और इसमें चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल भी शामिल है.

केंद्रीय कैबिनेट ने महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में रेलवे मल्टिट्रैकिंग परियोजनाओं और आंध्र प्रदेश में 4-लेन बद्वेल-नेल्लोर हाईवे के निर्माण को मंजूरी दी, जिससे कनेक्टिविटी, रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगा बढ़ावा.