Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Raipur

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) राज्य सेवा परीक्षा 2024 में गरियाबंद जिले के पाँच से अधिक युवाओं ने बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। चयनित अभ्यर्थियों में डीएसपी हर्षवर्धन शर्मा, डीएसपी आलोक मरकाम, सहायक संचालक तुलेश बरिहा, सहायक अधीनस्थ लेखापरीक्षक गौरव कुमार सोनी और सीटीआई प्रशांत साहू शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस चोरी के एक मामले की जांच कर रही थी।इसी दौरान संदेही आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया..

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। उदंती एरिया कमेटी के एरिया कमांडर सुनील और सचिव अरीना समेत कुल सात शीर्ष नक्सलियों ने आज एसपी ऑफिस में आत्मसमर्पण किया है। ये सभी कई बड़े हमलों में शामिल रहे हैं। सरेंडर करने वालों पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था — जिसमें सुनील और अरीना पर 8-8 लाख, दो अन्य पर 5-5 लाख और एक पर 1 लाख का इनाम था. ऐसे में हमारे संवाददाता ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों, से बातचीत की है, देखिए हमारी ये रिपोर्ट...

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बस्तर ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे बच्चों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। धुरली से भांसी जा रही बच्चों से भरी छोटा हाथी पिकअप अचानक बीच रास्ते में पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार करीब 20 से 25 बच्चे थे, जिनमें से 5 बच्चे घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत अपोलो अस्पताल, बचेली में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन में सवार बच्चे ओलंपिक में भाग लेने के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुँचकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मचांदूर गांव से एक विवाद की खबर सामने आई है। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की शाम को भगवान राम के झंडे को लेकर एक आर्मी जवान और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हुई, जिसमें जवान का कॉलर पकड़ने और धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है।

छत्तीसगढ़ के कांकेर से एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवक नशे में धुत होकर भगवान राम और हनुमान की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करते दिख रहे हैं। यहां तक कि वे मूर्तियों पर थप्पड़ तक मारते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन पर धर्मांतरण के संदेह में दो ननों और एक युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। इस दौरान स्टेशन परिसर में जमकर नारेबाज़ी हुई और मामला देखते ही देखते तनावपूर्ण हो गया। हालांकि पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया, लेकिन अब तक इस मामले में कोई स्पष्ट एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। घटना ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है...

मां बम्लेश्वरी मंदिर(Dongargarh maa Bamleshwari) के संचालन को लेकर जल्द चुनाव होने वाले हैं. मंदिर का संचालन एक पब्लिक ट्रस्ट करता है. जिसका चुनाव प्रत्येक 3 वर्ष में संपन्न होता है. ट्रस्ट के चुनाव के तारीखों का ऐलान किया गया है.

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक आश्रम में साधना और शांति की आड़ में अनैतिक गतिविधियाँ चल रही थीं...

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण को लेकर विवाद अब सड़कों तक पहुंच चुका है। दुर्ग में कांग्रेस ने इसे शिक्षा के साथ अन्याय बताते हुए जोरदार प्रदर्शन किया...