Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rajasthan Assembly elections

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सीएम उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है और सामूहिक नेतृत्व में पार्टी चुनाव मैदान में उतर रही है.जिसके बाद अब देखने को मिल रहा है कि राजे चुनाव प्रचार तो कर रही हैं लेकिन उनका ये प्रचार सीमित नजर आ रहा है.

राजस्थान के चुनावी घमासान में 200 विधानसभा सीटों पर भाजपा व कांग्रेस के 400 कैंडिडेट आमने-सामने मुकाबला कर रहे हैं. ऐसे में इन प्रत्याशियों की जब कुंडली खंगाली गई तो कई रोचक फैक्ट सामने आए. दस्तावेजों की जांच पड़ताल में पता चला कि चुनावी मैदान में पांच प्रत्याशी डॉक्टर हैं.

राजस्थान में हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी में पहला चुनावी गठबंधन हो गया है. इन दोनों पार्टियों ने मिलकर 200 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने का फैसला लिया है. यह पहला बड़ा मौका है, जब राज्य में तीसरे मोर्चे बनाने की कवायद हुई है.