मानसून सत्र 2025: ऑपरेशन सिंदूर से लेकर प्लेन क्रैश तक विपक्ष का वार, सरकार का पलटवार तय
इस महीने से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर, अहमदाबाद प्लेन क्रैश और बिहार SIR जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है. वहीं, सरकार की ओर से भी पूरी रणनीति बनाई जा रही है.
‘भारत 11वें नंबर से आज चौथे पर आ चुका, जल्द ही हम तीसरे पर आ जाएंगे’, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की असली ताकत बताते हुए उनके सम्मान को सर्वोपरि बताया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था और प्रतिष्ठा में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है. कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
“भारत को आत्मनिर्भर बनाने में उनका योगदान सराहनीय”, पीएम मोदी और अमित शाह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी जन्मदिन की बधाई
राजनाथ सिंह का जन्म 1951 में उत्तर प्रदेश के बाभोरा (जिला चंदौली) गांव में हुआ था. वे देश के वरिष्ठ राजनेताओं में से एक हैं. उन्होंने 1974 में राजनीति शुरू की और 1977 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक चुने गए.
रक्षा मंत्रालय ने 1.05 लाख करोड़ रुपये की 10 पूंजीगत खरीद को दी मंजूरी, सभी प्रस्ताव ‘बाय (इंडियन-IDDM)’ श्रेणी में स्वीकृत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने आज कुल लगभग ₹1.05 लाख करोड़ की 10 पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को ‘बाय (इंडियन-IDDM)’ श्रेणी के तहत आवश्यकता की स्वीकृति (AoN) प्रदान की.
सर्वसम्मति से चलता है SCO, राजनाथ सिंह का दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करना सही फैसला: एस जयशंकर
विदेश मंत्री जयशंकर ने एससीओ समिट पर कहा कि राजनाथ सिंह का सही मत था कि बिना आतंकवाद के उल्लेख के ( वो भी तब जब संगठन का मुख्य उद्देश्य आतंकवाद से लड़ना है) वे इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थे.
चीनी रक्षा मंत्री से मीटिंग के दौरान भी राजनाथ सिंह ने पाकिस्तानी आतंकवाद और ऑपरेशन सिंदूर का किया जिक्र, जानें क्या हुईं बातें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ बातचीत की.
आतंकवाद पर टालमटोल कर रहे थे चीन-पाक, राजनाथ सिंह ने SCO ज्वॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से कर दिया इनकार
क्षा मंत्री (Rajnath Singh) ने बैठक में कहा, "पहलगाम आतंकी हमले के दौरान, पीड़ितों को उनकी धार्मिक पहचान के आधार पर गोली मार दी गई थी. आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक प्रतिनिधि 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने हमले की जिम्मेदारी ली है.
“चीन की धरती पर ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र…आतंक के आकाओं को सीधा संदेश”, SCO समिट में बोले राजनाथ सिंह- आतंकवाद के केंद्र अब सुरक्षित नहीं
रक्षा मंत्री ने कहा, "कुछ देश सीमा पार आतंकवाद को नीति के साधन के रूप में इस्तेमाल करते हैं और आतंकवादियों को पनाह देते हैं. ऐसे दोहरे मानदंडों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.
शंघाई सहयोग संगठन बैठक में शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत के वैश्विक शांति और सुरक्षा के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे, आतंकवाद और उग्रवाद को खत्म करने के लिए संयुक्त प्रयासों का आह्वान करेंगे और एससीओ के भीतर व्यापार, आर्थिक सहयोग और संपर्क बढ़ाने पर जोर देंगे. वह चीन और रूस सहित कुछ देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे.
पिछले 11 साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना भारत: राजनाथ सिंह
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन गया है। उन्होंने कहा देश आज हर कीमत पर अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने के अपने संकल्प में पूरी तरह से सुसज्जित, आश्वस्त और अडिग है.







