राहुल नार्वेकर ने रामराव वडकुटे के निधन पर जताया दुख, बोले- खबर बेहद पीड़ादायक और हृदयविदारक
Ramrao Wadkute Death: महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का 72 वर्ष की उम्र में दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया. सामाजिक कार्यकर्ता से राज्यसभा सांसद तक का सफर तय करने वाले वडकुटे ने धनगर समाज के आरक्षण की मांग को लेकर लगातार आवाज उठाई.







