केरल में पूर्व चुनाव अधिकारी बने सीएम के सचिव, भाजपा का राहुल गांधी पर वार- दूसरों को उपदेश, खुद का दोहरा मापदंड
Kerala Political Controversy: केरलम में पूर्व मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) रतन यू. केलकर को मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का सचिव बनाया गया है, जिसको लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस भाजपा शासित राज्यों में तो ऐसी नियुक्तियों का विरोध करती है, जबकि केरलम में खुद ऐसा ही कर रही है.







