Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Renewable Energy

Adani Green Energy Gallery at UK: लंदन के साइंस म्यूज़ियम में 'एनर्जी रेवोल्यूशन: द अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी' को अब तक 10 लाख विजिटर्स देख चुके हैं. इनमें 10,000 छात्र शामिल हैं.

नए अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के आने के बाद भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में सकारात्मक माहौल है. दोनों देशों ने ऊर्जा, रक्षा और तकनीकी सहयोग को लेकर कदम बढ़ाने पर चर्चा की है.

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत ने हरित हाइड्रोजन युग की शुरुआत कर दी है. देश का लक्ष्य 2030 तक 5 मिलियन मीट्रिक टन हरित हाइड्रोजन का उत्पादन करना है.

भारत स्वच्छ और टिकाऊ मोबिलिटी की ओर तेजी से बढ़ रहा है. 6वें इंटरनेशनल एनर्जी कॉन्फ्रेंस में विशेषज्ञों ने वैकल्पिक ईंधन, LNG, एथनॉल ब्लेंडिंग, हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा को भविष्य की दिशा बताया.

Financial Leadership: टाटा पावर के CFO संजीव चूरीवाला को सीआईआई का ‘सीएफओ ऑफ द ईयर 2024-25’ पुरस्कार मिला. विलय, फंडराइजिंग और हरित ऊर्जा में योगदान के लिए सम्मानित किए गए.

भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता 251.5 गीगावाट तक पहुँच गई है, जो 2030 के लक्ष्य का आधा से अधिक है. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि स्वदेशी सौर उत्पादन बढ़ाने, आयात पर निर्भरता घटाने और रोजगार सृजन के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहे हैं.

अदाणी पावर ने कहा कि समूह वित्त वर्ष 30 तक 21 अरब डॉलर निवेश करने की योजना बना रहा है ताकि नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को वित्त वर्ष 25 के 14.2 गीगावाट से बढ़ाकर 50 गीगावाट किया जा सके.

रिसर्च फर्म जेएमके रिसर्च ने बताया कि सौर और पवन ऊर्जा परियोजनाओं सहित भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy)) क्षेत्र में निवेश पिछले महीने (अगस्त 2025) बढ़कर 123.5 करोड़ डॉलर हो गया.

उत्तर प्रदेश में पीएम सूर्य घर योजना के तहत हर दिन 1,000 रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं. वहीं, कुसुम योजना में रिकॉर्ड इंस्टॉलेशन के बाद लक्ष्य दोगुना करने की तैयारी चल रही है.

रिपोर्ट में कहा कि जून 2026 से सेल और निर्माताओं की अनुमोदित सूची (ALMM) को लागू करने के सरकार के कदम से लगभग 20-25 गीगावाट (GW) की हरित ओपन एक्सेस क्षमता प्रभावित हो सकती है.