Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Sambhal Violence

संभल हिंसा मामले में बड़ा खुलासा! पुलिस ने केस डायरी में जामा मस्जिद के सदर जफर अली और सांसद जिया उर रहमान वर्क को मास्टरमाइंड बताया.

संभल हिंसा मामले में पुलिस ने 159 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें 80 गिरफ्तार हो चुके हैं. 79 की गिरफ्तारी जारी है. प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

संभल में हिंसा के बाद एक घर के बाहर "कैंसर इलाज के लिए दिल्ली गए हैं" का पोस्टर चिपकाया गया है, ताकि बंद मकान को लेकर किसी प्रकार की गलतफहमी न हो. ओवैसी ने दावा किया कि हिंसा के बाद मुसलमान डर के मारे पलायन कर रहे हैं, वहीं पुलिस ने इस पर सफाई दी है.

उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर भड़की हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क आरोपी हैं. उनके खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.

19 नवंबर 2024 को कोर्ट द्वारा संभल जामा मस्जिद के सर्वे का आदेश दिए जाने के बाद से ही यहां तनाव है. सर्वे के दौरान 24 नवंबर 2024 को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प में 4 लोगों की मौत हो गई थी.

संभल पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में समाजवादी पार्टी के कई विधायक और सांसद शामिल थे, जिनमें सांसद इकरा हसन, स्थानीय विधायक इकबाल महमूद और संभल सांसद जिया-उर-रहमान बर्क शामिल थे.

संभल SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा, "हमें कई पत्र मिले हैं, जिनमें दावा किया गया है कि उस दिन रामपुर, हापुड़ और बुलंदशहर जिलों के मदरसों के छात्रों को विशेष रूप से संभल बुलाया गया था. हम इन पत्रों की प्रामाणिकता की पुष्टि कर रहे हैं."

संभल हिंसा मामले में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मीडिया को बताया कि पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं. वहीं ASP ने बताया जांच जारी है, पूरी होने में 3 महीने लगेंगे.

संभल विवाद का वीडियो देखना और पुलिस की कार्रवाई की तारिफ करना एक मुस्लिम महिला को भारी पड़ गया. महिला के पति ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया और उसे तलाक दे दिया.

जमात-ए-इस्लामी हिंद उपाध्यक्ष मलिक मोअतासिम खान ने दिल्‍ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सामाजिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न और संभल हिंसा के खिलाफ हर न्याय प्रिय नागरिक को आवाज उठानी चाहिए.