अजमेर शरीफ, भोजशाला, संभल मस्जिद और ज्ञानवापी समेत अन्य स्थलों पर दावों की प्रक्रिया पर रोक लगाने की SC से मांग
सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया है कि अदालत केंद्र और सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस बावत निर्देश जारी करें और 1991 के पूजा स्थल कानून के निर्वहन सभी के द्वारा करने का आदेश दिया जाए, ताकि सुप्रीम कोर्ट में लंबित कानून से संबंधित याचिकाओं का निपटारा किया जा सके.
संभल जिले में प्रशासन ने 10 दिसंबर तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाई, मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई थी हिंसक झड़प
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर बीते 24 नवंबर को हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ. इस दौरान कम से कम 5 लोगों की मौत हो चुकी है. बवाल के बाद कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई हैं.
सपा प्रतिनिधिमंडल को संभल जाने से रोका, अखिलेश यादव बोले- ‘ये शासन प्रशासन की नाकामी है’
Sambhal Violence: अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "प्रतिबंध लगाना भाजपा सरकार के शासन, प्रशासन और सरकारी प्रबंधन की नाकामी है.
संभल हिंसा पर बोले प्रमोद कृष्णम, अदालत के फैसले को मानते तो यह नौबत नहीं आती
Sambhal Violence: प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अदालत के फैसले का इंतजार और सम्मान करना चाहिए. अगर अदालत के फैसले का सम्मान किया जाता, तो आज यह नौबत नहीं आती.
यूपी उपचुनाव में सातों सीटें सपा ने जीतीं, लेकिन प्रशासन ने सर्टिफिकेट किसी और को दिया: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि इस उपचुनाव में आप लोगों ने हमें जो कोचिंग दी है उसके लिए मैं भारतीय जनता पार्टी को धन्यवाद देता हूं. प्रशासन को आगे करके बेईमानी की गई है.
Sambhal Violence: तीन महिलाओं समेत 27 आरोपी गिरफ्तार, डिप्टी CM ने कहा- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
Sambhal Violence Update: संभल हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है. इन महिलाओं पर उपद्रव में शामिल होने का आरोप है.
Uttar Pradesh: संभल के पत्थरबाजों पर योगी सरकार सख्त, उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाई की तैयारी
सार्वजनिक स्थानों पर चिन्हित किए गए पत्थरबाजों के फोटो पोस्टर के तौर पर लगाए जाएंगे. सरकार पहले भी लखनऊ समेत कई शहरों में अराजकतत्वों के पोस्टर लगा चुकी है.
संभल हिंसा पर बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- ‘‘20 परसेंट हैं तो पत्थर फेंक रहे, 50 परसेंट होंगे तो हमारी बहू-बेटियों…’’
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर बीते 24 नवंबर को हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ. इस दौरान कम से कम 4 लोगों की मौत हो चुकी है.
Sambhal Violence: हिंसा के बाद कर्फ्यू जैसा हाल, 7 प्राथमिकी दर्ज— सपा सांसद और विधायक के बेटे पर FIR, कुल 2500 पर केस
संभल हिंसा मामले में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक नवाब इकबाल महमूद के बेटे सुहैल इकबाल पर नामजद FIR दर्ज की गई है. अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
Sambhal Violence को लेकर Supreme Court से संज्ञान लेने की मांग, जानें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने क्या कहा
उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, नेता प्रतिपक्ष भाई राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बयान जारी किए हैं. उन्होंने प्रदेश की जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है.





