Bharat Express DD Free Dish

Sanjay Bhandari

ED Sanjay Bhandari Case: ब्रिटेन में रह रहे भगोड़ा आर्म्स डीलर संजय भंडारी की मुश्किलें बढ़ीं. ईडी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर देशभर की संपत्तियां जब्त करने की मांग की है। कोर्ट 19 अगस्त को सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट 8 अगस्त को आर्म्स डीलर संजय भंडारी की याचिका पर सुनवाई करेगा. भंडारी ने राऊज एवेन्यू कोर्ट के भगोड़ा घोषित करने के आदेश को चुनौती दी है. कोर्ट ने सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगा है.

दिल्ली के राऊज एवेन्यु कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के मामलों में आरोपी आर्म्स डीलर संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया. भंडारी 2016 से ब्रिटेन में रह रहा है और उसके प्रत्यर्पण की कोशिशें विफल हो चुकी हैं.

ईडी ने राऊज एवेन्यु कोर्ट को बताया कि ब्रिटिश अदालत ने संजय भंडारी को भारत प्रत्यर्पित करने से इनकार कर दिया है. अगली सुनवाई 26 मई को होगी। भंडारी के खिलाफ धनशोधन मामले की जांच जारी है.

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने कथित तौर पर कथित बिचौलिए और हथियार डीलर संजय भंडारी के साथ-साथ अन्य लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच में एक नया आरोप पत्र दायर किया था.