Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

SIR

दिल्ली में 30 जून से वोटर लिस्ट सत्यापन अभियान शुरू होने जा रहा है. इस दौरान BLO घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन करेंगे और फॉर्म जमा करेंगे. अभियान 29 जुलाई तक चलेगा. जानिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और पूरी प्रक्रिया कैसे होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर (SIR) प्रक्रिया की संवैधानिक वैधता को बरकरार रखा है. कोर्ट ने कहा है कि चुनाव आयोग मतदाता सूची के लिए नागरिकता की सीमित जांच कर सकता है, लेकिन अंतिम निर्धारण केंद्र सरकार (गृह मंत्रालय) ही करेगी.

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव में 91 लाख वोटरों के नाम कटने से 'डेमोग्राफिक भूकंप' आ गया है. SIR के तहत 60 लाख हिंदुओं और 31 लाख मुस्लिमों के नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं. बंगाल की चुनावी जंग अब 'हिंदू-मुस्लिम' से बदलकर 'हिंदुस्तानी बनाम बांग्लादेशी' हो गई है. क्या हिंदू बनकर देश में घुसे बांग्लादेशी मुसलमान? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

बांकुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमने इसका विरोध किया लेकिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी चुप रहीं। उन्हें डर था कि अगर उन्होंने कुछ कहा, तो वे अपना मुस्लिम वोट खो सकती हैं। मैं आपसे अपील करने आया हूं: कांग्रेस, लेफ्ट और TMC को आने वाली पीढ़ी को मैनिपुलेट करने की इजाज़त न दें। ये लोग यहां दुर्गा पूजा और नवरात्रि के जश्न के दौरान रुकावट डालते हैं। हमें अब इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए, हमें इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। यह हम सभी के लिए बंगाल को उसकी पुरानी शान वापस दिलाने के लिए मिलकर काम करने का सबसे अच्छा समय है...

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य को छोड़कर अन्य जगहों पर यह प्रक्रिया अपेक्षाकृत सुचारू रही है.

Mamata Banerjee Supreme Court Hearing: ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में खुद बहस की और चुनाव आयोग को 'WhatsApp Commission' बता डाला. उनकी बहस के बाद SIR पर ECI को नोटिस जारी हुई है. अब अगली सुनवाई 9 फरवरी को होगा. पढ़ें कोर्ट रूम में क्या-क्या हुआ?

West Bengal SIR Case: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के खिलाफ ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं हैं. वह फिलहाल विजिटर गैलरी में मौजूद हैं. उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

UP SIR: उत्तर प्रदेश में SIR के तहत जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में 2.89 करोड़ नाम हटाए गए हैं. जानें ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने का आसान तरीका और जरूरी तारीखें.

राज्यसभा सांसद और यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा (Dr. Dinesh Sharma) ने सरोजनीनगर विधानसभा में अटल जन्म शताब्दी समारोह और SIR संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची में छूटे नाम जोड़ना आवश्यक है.

सुप्रीम कोर्ट ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) के समय सीमा बढ़ाने की याचिकाओं पर चुनाव आयोग से जवाबी हलफनामा दाखिल करने को कहा है.