धारावी के कायाकल्प का मास्टर प्लान तैयार! बुनियादी ढांचे के साथ निवासियों का कौशल विकास करेगी SRA
Dharavi Redevelopment Project: मुंबई में धारावी पुनर्विकास परियोजना अब एक नए चरण में प्रवेश करने जा रही है, जिसमें कौशल विकास और सांस्कृतिक सहभागिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. पुनर्विकास योजना का एक प्रमुख हिस्सा धारावी के निवासियों के लिए संगठित कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करना है.





