Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Suryakumar Yadav

भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA T20 Series) के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (Indian Team) का ऐलान कर दिया गया है. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को कप्तान बनाया गया है, जबकि हार्दिक पांड्या चोट से उबरकर स्क्वॉड में लौट आए हैं. 5 मैचों की यह सीरीज 9 दिसंबर से कटक में शुरू होगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव का शांत स्वभाव टूट गया. शिवम दुबे की एक ढीली गेंद पर चौका पड़ते ही सूर्या मैदान में गुस्से से उबल पड़े.

India vs Australia 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत ने इस मुकाबले में कोई बदलाव नहीं किया है. वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बदलाव के साथ उतरी है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. शुभमन गिल को वनडे टीम की कमान सौंपी गई है.

Mohsin Naqvi On Asia Cup: मोहसिन नकवी ने भारत को ट्रॉफी देने की बात कही है लेकिन एक शर्त पर. उन्होंने कहा है कि वे भारत को ट्रॉफी तभी देंगे, जब एक समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसमें वो अपने हाथों से भारतीय खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देंगे.

Asia Cup 2025 Final में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीत दर्ज की. पीएम मोदी के 'ऑपरेशन सिंदूर' ट्वीट पर सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जब देश का नेता फ्रंट फुट पर...

India Vs Pakistan Asia Cup: पाकिस्तान को हराने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव मीडिया से मुखातिब हुए. उनके साथ अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे. सूर्य कुमार यादव ने कहा कि मैं इस टूर्नामेंट के अपने सभी मैचों की फीस भारतीय सेना को समर्पित करना चाहता हूं.

एशिया कप 2025 के फाइनल से पहले भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा के साथ पारंपरिक फोटोशूट में हिस्सा लेने से मना कर दिया. सलमान ने इस पर कहा कि यह उनका निजी फैसला है.

भारत ने ओमान को 21 रनों से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली, लेकिन चर्चा सूर्या की पोस्ट-मैच टिप्पणी की रही, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को पूरी तरह इग्नोर किया. फैंस ने भी सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी.

Asia Cup 2025: एशिया कप के आखिरी लीग मैच में भारत ने ओमान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. सुपर 4 में पहुंच चुकी भारतीय टीम ने अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा को मौका दिया.