Bharat Express DD Free Dish

T20 World Cup 2026

भारत में मैच खेलने न खेलने को लेकर पाकिस्तान के उकसावे में आया बांग्लादेश अब T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के कगार पर है! पाकिस्‍तानियों ने कहा था- BCB को BCCI के आगे नहीं झुकना चाहिए, हम साथ देंगे. BCB ने BCCI को आंखें दिखाईं तो ICC ने सख्त रुख अपनाया.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने हैं. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए BCB ने भारत में खेलने से इनकार किया, जबकि ICC ने शेड्यूल बदलने से मना कर दिया.

वर्ल्ड कप शुरू होने में एक महीने से भी कम समय बचा है, लेकिन बांग्लादेश ने भारत आने से हिचक दिखाई है. सरकार ने साफ किया है कि पाकिस्तान के लिए अलग नीति है, लेकिन बांग्लादेश के खिलाड़ियों को पूरी सुरक्षा दी जाएगी. जानिए क्या टीम इंडिया के खिलाफ बांग्लादेश का यह दांव काम आएगा?

राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान तिलक वर्मा की तबीयत बिगड़ी. सर्जरी की संभावना के बीच वर्ल्ड कप स्क्वाड में बदलाव के संकेत. शुभमन गिल की वापसी पर टिकी सबकी नजरें.

टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ यानी टी20 विश्व कप अगले साल 2026 के फरवरी और मार्च महीने में खेला जाना है. 7 फरवरी से इस टूर्नामेंट का आगाज होना है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि BCCI ने इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम का एलान कर दिया है. सूर्यकुमार यादव 2026 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान होंगे, वहीं अक्षर पटेल को उपकप्तानी सौंपी गई है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी इस बार भारत और श्रीलंका कर रहे हैं. रोहित शर्मा के बाद अब सूर्यकुमार यादव के कंधों पर खिताब बचाने की जिम्मेदारी है. टीम में ईशान किशन की वापसी हुई है, जबकि शुभमन गिल बाहर हैं.