Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tamil Nadu

तमिलनाडु के पूर्व विशेष पुलिस महानिदेशक राजेश दास को एक अदालत ने 2021 में एक महिला IPS अधिकारी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के लिए दोषी ठहराते हुए तीन साल की जेल की सजा सुनाई थी.

Udhayanidhi Stalin: सितंबर 2023 में उदयनिधि स्टालिन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि जैसे डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोनो वायरस को खत्म करने की जरूरत है, वैसे ही हमें सनातन को खत्म करना होगा.

सेंथिल बालाजी को धनशोधन से जुड़े मामले में पिछले साल गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

आरोपी ने सम्पत्ति विवाद के चलते अपने 63 साल के कारोबारी पिता को बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी कुछ ही दिनों बाद मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

तमिलनाडु में द्रविड़ दलों को चुनौती देने वाली ताकत के रूप में उभरने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महत्वाकांक्षा और देश में अपना वर्चस्व बरकरार रखने की प्रतिबद्धता की आज कड़ी परीक्षा होगी, जब सात चरण के लोकसभा चुनाव के तहत पहले चरण का मतदान शुरू होगा.

तमिलनाडु के रामनाथपुरम लोकसभा क्षेत्र के तहत 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें रामनाथपुरम, तिरुवडनई, मुदुकुलातूर, अरंथंग, तिरुचुली एवं परमकुडी शामिल हैं. यह क्षेत्र पारंपरिक रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है.

पीएम का यह रोड शो पनागल पार्क के पास से शुरू हुआ और तेनाम्पेट सिग्नल के पास समाप्त हुआ. लगभग दो किलोमीटर का यह रोड शो करीब 45 मिनट तक चला

कच्चाथीवू द्वीप के मुद्दे पर तमिलनाडु में MDMK के संस्थापक वाइको ने कांग्रेस पर करारा हमला किया. भाजपा और कांग्रेसी नेताओं के बीच कई दिनों से कच्चाथीवू द्वीप पर आरोप—प्रत्यारोप चल रहा है.

PM Modi in Tamil Nadu: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में जो भाजपा को समर्थन मिल रहा है, उसे पूरा देश देख रहा है. उन्होंने आगे कहा कि एनडीए को मिल रहे समर्थन ने DMK सरकार की नींद उड़ा दी है.

तमिल फिल्मों के निर्माता सादिक को हाल ही में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) से निष्कासित किया गया था. वह द्रमुक की एनआरआई शाखा का चेन्नई पश्चिम इकाई का उपसंगठक था.