Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tamil Nadu

PM Modi visit Arichal Munai point: PM मोदी धनुषकोडी में 21 जनवरी की सुबह 10:15 बजे श्री कोदंडरामा स्वामी मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे. कोदंडराम का मतलब है- धनुषधारी राम. धनुषकोडी भारतभूमि के छोर पर है.

PM Modi In Rameshwaram: PM मोदी ने रामेश्वरम के तट पर पहुंचकर समुद्र में डुबकी लगाई. यह पवित्र स्‍थान उसी जगह पर है, जहां त्रेतायुग में भगवान राम ने देव समुद्र से मार्ग पाने के लिए अनुनय-विनय की थी. और, समुद्र के प्रकट न होने पर श्रीराम ने धनुष पर दिव्‍यास्‍त्र का संधान कर लिया था.

PM Modi Visit Tamil Nadu: तमिलनाडु के रामेश्वरम में PM मोदी ने रोड शो किया. उन्होंने रामनाथस्वामी मंदिर में भगवान के दर्शन किए. उन्होंने रंगनाथस्वामी मंदिर में भी पूजा की. गणपति के प्रिय हाथी का आशीर्वाद लिया.

प्रधानमंत्री मोदी श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में कई भाषाओं में रामायण का पाठ सुनेंगे और भजन संध्या में भी भाग लेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी धनुषकोडी में कोठंडारामास्वामी मंदिर जाएंगे; वहां से प्रधानमंत्री अरिचल मुनाई भी जाएंगे.

Jallikattu 2024 video: मकर संक्राति के मौके पर शुरू हुई यह खेल प्रतियोगिता सांड को काबू करने से संबंधित है. हालांकि, ये प्रतियोगिता अक्सर जानलेवा साबित होती है. आज शिवगंगा के सिरावायल मंजूविरट्टू (जल्लीकट्टू) कार्यक्रम में कोहराम मच गया.

Tamil Nadu : मदुरै के अवनियापुरम जल्लीकट्टू कार्यक्रम में पहले ही दिन 45 लोगों को चोटें आईं. घायलों को मदुरै के राजाजी हाॅस्पिटल में इलाज के लिए भेजा गया है. उनमें 2 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.

इस इ्वेस्टर्स मीट में रिलायंस ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी को भी आमंत्रित किया गया था. हालांकि, किसी कारण से वो कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकेंगे.

Tamil Nadu: नए साल की शुभकामनाएं देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैं कामना करता हूं कि वर्ष 2024 सभी के लिए शांतिपूर्ण और समृद्ध हो."

पीएम मोदी आज तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. वहीं पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली को करीब 19 हजार करोड़ रुपये की सौगात देने वाले हैं.

Tamil Nadu Rains: द​क्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु को भारी बारिश, चक्रवात और जलभराव से हुए नुकसान से उबारने में केंद्र सरकार तल्लीन है. प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में सरकार राहत और पुनर्वास प्रयास कर रही है.