Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Team India

श्रीलंका के खिलाफ कुलदीप यादव कहर बनकर बरस रहे हैं. हालांकि वो लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं लेकिन बार-बार उन्हें ड्रॉप करने से कुलदीप के फैंस थोड़े चिंतित हैं.

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. भारत वनडे सीरीज में श्रीलंका से पिछले 26 साल से नहीं हारी है और टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर ये रिकॉर्ड कायम रखना चाहेगी.

Prithvi Shaw scores triple hundred: पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ 383 गेंदों का सामना करते हुए 379 रन बनाए, जिसमें 49 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. ये उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का पहला तिहरा शतक रहा.

जब चेतन शर्मा को बर्खास्त किया गया था तब आरोप ये लगाए गए थे कि वे टीम इंडिया के लिए सही खिलाड़ियों का चयन करने में नाकाम रहे हैं. तो अब BCCI ने ये यू-टर्न क्यों लिया?

क्रिकेट में कभी कभी लक भी काम करता है शायद इस बार लक राहुल के साथ है और संजू सैमसन की चोट ने उन्हें इंडिया की तरफ से खेलने का मौका दिया. पहले मैच में तो वे सिर्फ 5 रन बना सके लेकिन अपने दूसरे मैच में विस्फोटक 35 रन बनाकर उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित कर दी.

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 91 रनों से जीत लिया है. आपको बता दें टीम इंडिया ने श्रीलंका से लगातार 5वीं होम सीरीज जीती है.

किसी भी फॉर्मेट में डेथ ओवर्स काफी मायने रखता है. खासकर टी20 फॉर्मेट में, मगर उमरान मलिक ने दूसरे मुकाबले में 4 ओवर में 12 की इकोनॉमी से 48 रन लुटाए. वहीं सबसे बड़ी चोट उन्होंने 18वें ओवर में दी जब उन्होंने इस ओवर में 21 रन दे दिए थे.

आखिरी दो टी-20 मैच के लिए टीम इंडिया में एक बदलाव किया गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है, वह टीम में संजू सैमसन की जगह लेंगे.

भारतीय टीम के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने कुछ समय के लिए क्रिकेट से आराम लिया है. कोहली हाल ही में बांग्लादेश दौरे से लौटे हैं. वो फिलहाल अपनी फैमली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

हार्दिक पंड्या सबसे छोटे प्रारूप में रोहित के बाद कप्तानी संभाल सकते हैं. आईपीएल में कप्तान के रूप में अपने पहले सीज़न में हार्दिक ने ये साबित कर दिया है की वो कप्तान के रूप में जिम्मेदारी उठा सकते हैं.