Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Temple Controversy

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर महादेव' कर दिया गया है. सिंधी समाज की आपत्ति और पुलिस के दखल के बाद यह कदम उठाया गया.

नागौर के प्रसिद्ध बुटाटी धाम मंदिर में 22.74 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है.

सबरीमाला मंदिर एक बार फिर गंभीर विवाद में है, जहां 1998 में दान किए गए सोने में बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है. मरम्मत के नाम पर मंदिर से बाहर ले जाए गए सोने की प्लेटिंग में करीब 4.5 किलो सोना कम पाया गया, जिसे पहले तकनीकी कारण बताया गया. केरल हाई कोर्ट की निगरानी में SIT जांच के बाद मामला और गहराया. अब तक 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिनमें सत्ताधारी CPI(M) के नेता भी शामिल हैं. मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से ED केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में छापेमारी कर रही है.