सुप्रीम कोर्ट ने कोल्हापुर की हथिनी महादेवी मामले में समिति गठित करने का दिया संकेत
सुप्रीम कोर्ट ने कोल्हापुर के मंदिर की हथिनी महादेवी को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि केवल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर फैसला नहीं लिया जा सकता हैं. अदालत ने सच्चाई सामने लाने के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने का संकेत दिया हैं.
गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा में हाथियों के स्थानांतरण के मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार
गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा में मंदिर की हथिनी महादेवी के स्थानांतरण के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 14 अगस्त को सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने वंतारा पर सुप्रीम कोर्ट आदेशों के उल्लंघन और जंगली जानवरों को अवैध रूप से रखने का आरोप लगाया है.





