Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Trending News India

पश्चिम बंगाल के Asansol में लाउडस्पीकर नियम को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ गए और भीड़ उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी पर पथराव किया और तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया है। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को सख्ती करनी पड़ी और अतिरिक्त बल तैनात किया गया। फिलहाल इलाके में तनाव बना हुआ है और प्रशासन लगातार हालात पर नजर रखे हुए है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

मोनालिसा भोंसले एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी वायरल पहचान नहीं बल्कि गंभीर आरोप हैं। उन्होंने फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ के डायरेक्टर पर शूटिंग के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। वहीं डायरेक्टर इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। मामला यहीं नहीं रुकता, उनकी शादी को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है, जिसे कुछ लोग अलग एंगल से देख रहे हैं। दोनों पक्षों के दावों के बीच सच क्या है, यह जांच का विषय है। फिलहाल सवाल यही है—आखिर सच्चाई किसके साथ है?

Parliament के सत्र के दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने “SIR” को लेकर बड़ा हमला बोला है उन्होंने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. इस दौरान सदन में तीखी बहस देखने को मिली.अखिलेश यादव ने कहा कि संसद में सम्मान की भाषा का पालन होना चाहिए, साथ ही उन्होंने सत्ता पक्ष पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप भी लगाया.