Meerut Terrorist Uzaid WhatsApp Chat Viral: उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्ठी के नेटवर्क से जुड़े आतंकी उजैद की एक बेहद सनसनीखेज वाट्सऐप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस चैट में भारतीय सेना के एक चेकपोस्ट को मानव बम (सुसाइड बॉम्बर) के जरिए उड़ाने की खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है.
चैट सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि उजैद पिछले 10 महीनों से अंडरग्राउंड था और वाट्सऐप ग्रुपों के जरिए सीमा पार बैठे हैंडलर्स के संपर्क में रहकर बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.
कौन है आतंकी उजैद और वायरल चैट में क्या है? (Uzaid WhatsApp chat viral Meerut)
पुलिस जांच और वायरल स्क्रीनशॉट के अनुसार, उजैद पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्ठी के नेटवर्क से जुड़ा सक्रिय आतंकी है, जिसे ऑनलाइन माध्यम से मानव बम बनने की ट्रेनिंग दी गई थी. वायरल चैट ‘005 ब्रिगेड’ (005 Brigade) नाम के एक वाट्सऐप ग्रुप की है, जिसमें केवल 5 सदस्य जुड़े थे.
कमांडर साजिद से बातचीत: ग्रुप में उजैद की बातचीत कश्मीर में बैठे उसके आतंकी कमांडर साजिद से हो रही है. पहले साजिद टारगेट को उड़ाने की बात करता है, जिस पर उजैद उससे पूरा प्लान पूछता है.
मानव बम बनने की तैयारी: साजिद बताता है कि सेना के चेकपोस्ट को मानव बम से उड़ाना है. इस पर उजैद हामी भरते हुए लिखता है “इंशाअल्लाह, वह पूरा चेकपोस्ट उड़ा देगा.”
घर में जैकेट बनाने का दावा: जब साजिद उससे विस्फोटक जैकेट के बारे में पूछता है, तो उजैद जवाब देता है कि ऐसा जैकेट तो वह घर में ही तैयार कर लेगा.
कैसे फेल हुआ था नवंबर 2025 का प्लान?
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह वायरल चैट नवंबर 2025 की है. उस समय कश्मीर में सक्रिय आतंकी साजिद को सेना के काफिले या चेकपोस्ट पर हमले का टारगेट मिला था, जिसके लिए उसने कुछ मानव बम तैयार किए थे और उजैद भी उन्हीं में से एक था. नवंबर 2025 में हमले को अंजाम देने से ठीक पहले पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने साजिद को दबोच लिया.
10 महीने बाद मेरठ से पकड़ा गया उजैद
साजिद के मोबाइल फोन की जांच में उजैद के नेटवर्क का खुलासा हुआ. कश्मीर पुलिस ने तुरंत मेरठ पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक उजैद अंडरग्राउंड हो चुका था. अब करीब 10 महीने बाद सटीक लोकेशन मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.
ग्रुपों से मिलती थी बम बनाने की ट्रेनिंग
मेरठ के एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि उजैद केवल एक ही नहीं, बल्कि कई अन्य संदिग्ध वाट्सऐप ग्रुपों में भी सक्रिय था.
- 005 ब्रिगेड (005 Brigade): केवल 5 सदस्यों वाला ग्रुप, जहां सेना के चेकपोस्ट पर मानव बम हमले की योजना बनी
- Tuition-40: कश्मीर, पीओके (गुलाम कश्मीर) और पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स द्वारा संचालित
- Al-Muzzahid: सीमा पार से दिशा-निर्देश देने और आतंकी वारदातों की साजिश रचने का माध्यम
ये भी पढ़ें: सब ठीक था लेकिन..! अनंत सिंह की बेटी की शादी में ये क्या हुआ? घुड़दौड़ रुकी, सांप निकला
एसएसपी के अनुसार, (SSP Meerut BBGTS Murthy statement) इन ग्रुपों को पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में बैठे हैंडलर ऑपरेट कर रहे थे. इन्हीं ग्रुपों के जरिए उजैद और उसके जैसे अन्य आतंकियों को बम बनाने से लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने तक की ऑनलाइन ट्रेनिंग और दिशा-निर्देश दिए जाते थे.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




