Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Unified Payments Interface

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की वैश्विक सफलता को रेखांकित करते हुए कहा कि यूपीआई ने वित्तीय समावेशन और बड़े पैमाने पर डिजिटल लेनदेन को नई गति दी है.

जनवरी महीने में पहली बार यूपीआई ट्रांजैक्शन 16.99 बिलियन से अधिक हुआ और मूल्य 23.48 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जो किसी भी महीने में दर्ज की गई सबसे बड़ी संख्या है.

UPI की वृद्धि यह दर्शाती है कि सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित किया है कि विकसित की गई तकनीक नागरिकों के लिए उपयोग में आसान हो और इसमें नियमित रूप से नवाचार होते रहें.

UPI को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है. यह एक रीयल-टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो मोबाइल फोन के जरिए बैंकों के बीच लेन-देन को आसान बनाता है.