Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

UP government

वन और जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लखनऊ मुख्यालय में अग्नि नियंत्रण सेल सक्रिय हुआ. हर प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय में भी बने अग्नि नियंत्रण कक्ष, छोटी से छोटी घटनाओं पर रखी जाएगी नजर.

Lakhimpur Kheri violence: सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग पर सुनवाई की. कोर्ट ने ट्रायल जारी रखने का आदेश दिया और गवाहों को प्राथमिकता देने को कहा.

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले 17 डॉक्टरों पर कार्रवाई की शुरुआत की है. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रमुख सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के बाद त्रिवेणी संगम के पवित्र जल की मांग यूपी के अलावा अन्य राज्यों में भी बढ़ी, असम से लोग निजी टैंकर लेकर जल लेने पहुंचे। योगी सरकार ने यूपी के सभी 75 जिलों में संगम जल भेजने की पहल की, जिससे अन्य राज्यों से भी मांग बढ़ी.

योगी सरकार लखनऊ, मेरठ, शाहजहांपुर समेत कई नगर निगमों में आधुनिक जल निकासी प्रणाली विकसित कर रही है. लगभग 750 करोड़ रुपये की लागत से नालों के पुनर्विकास और निर्माण का कार्य किया जा रहा है.

सीएम योगी ने महाकुंभ में नाविकों के योगदान को सराहा और उनके लिए पंजीकरण, नाव के लिए धनराशि व 5 लाख के बीमा कवर की घोषणा की. साथ ही, परिवहन चालकों को 10,000 रुपये बोनस देने का ऐलान किया.

उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें कहा गया कि संभल जामा मस्जिद में कुआं पब्लिक लैंड पर है और मस्जिद कमेटी ने अदालत को गुमराह किया है.

एनजीटी ने महाकुंभ में खुले में शौच से जुड़े मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा और यूपी सरकार को स्वच्छता सुधारने के निर्देश दिए. याचिकाकर्ता ने सरकार पर प्रदूषण रोकने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है.

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 159 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 11 चिकित्सा इकाइयों का शिलान्यास और लोकार्पण किया. उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया.

दोनों पर रामपुर नगर पालिका परिषद की सफाई मशीन को चोरी कराकर उसे जौहर यूनिवर्सिटी में मिट्टी में दफन किए जाने का आरोप है.