Bharat Express DD Free Dish

UP Hindi News

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होने जा रही है। पहले चरण में एनडीए ने महागठबंधन के खिलाफ बढ़त बनाई थी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए इसे ‘जंगलराज रिटर्न्स 2.0’ बताया। एनडीए ने सुशासन का दावा किया, जबकि महागठबंधन भी अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार यह चुनाव केवल सीटों की लड़ाई नहीं, बल्कि सुशासन और विकास की दिशा तय करेगा। जनता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल तब मच गई जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लंबे अरसे बाद आमने-सामने मिले। लखनऊ में हुई यह मुलाकात सिर्फ एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि सपा परिवार में दोबारा एकजुटता का संकेत मानी जा रही है। आज़म खान ने धर्म के नाम पर डर फैलाने की राजनीति की आलोचना की और कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में वे “मजबूत हिस्सेदार” बनेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मेल-मिलाप सपा के लिए आने वाले चुनावों में बड़ा असर डाल सकता है।

बरेली में हालिया उपद्रव के बाद पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है. फाईक इन्क्लेव और नावल्टी चौराहा पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है. 200 से अधिक घर और संपत्तियां जांच के घेरे में आ चुकी हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने जातिगत भेदभाव खत्म करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. अब FIR, पुलिस रिकॉर्ड और सार्वजनिक स्थानों पर नाम के साथ जाति का उल्लेख नहीं होगा.

Agra News: यूपी के आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति से सिर्फ इसलिए तलाक की मांग कर डाली क्योंकि उसकी सास ने उसका मेकअप सामान यूज कर लिया था.

31 जुलाई से पीएम मोदी अलग-अलग समूहों में एनडीए सांसदों की बैठक को संबोधित कर रहे हैं. एनडीए सांसदों की बैठकें 10 अगस्त तक चलेंगी.

Waterfall in UP: सुंदर पिकनिक स्थलों, घने जंगल और सुंदर झरनों से संपन्न यह क्षेत्र कभी एशियाई शेरों का घर हुआ करता था.