Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

योगी का बुलडोजर ट्रीटमेंट! बरेली हिंसा मामले में उपद्रवियों को शरण देने वालों पर सरकार सख्त, अवैध संपत्तियों पर चलेगा पीला पंजा

बरेली में हालिया उपद्रव के बाद पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है. फाईक इन्क्लेव और नावल्टी चौराहा पर बने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है. 200 से अधिक घर और संपत्तियां जांच के घेरे में आ चुकी हैं.

Bareilly Violence

Bareilly Violence: बरेली में हाल ही में हुए उपद्रव के बाद पुलिस और प्रशासन सख्त हो गया है. शहर में उपद्रव का मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर जेल में है, लेकिन उसकी गतिविधियों ने फाईक इन्क्लेव को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. प्रशासन अब यहां अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी कर रहा है.

फाईक इन्क्लेव में मिली तौकीर की लोकेशन

पुलिस की जांच में पता चला कि तौकीर ने उपद्रव के बाद फाईक इन्क्लेव से भागकर अपने करीबियों के यहां शरण ली थी. इसी दौरान वह इंटरनेट मीडिया पर लगातार बयान जारी करता रहा और सरकार को चुनौती देता रहा. आखिरकार उसकी लोकेशन फाईक इन्क्लेव में मिली और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

अवैध संपत्तियों पर होगी कार्रवाई

पुलिस और प्रशासन ने फाईक इन्क्लेव की कई संपत्तियों को चिह्नित किया है. आरोप है कि यहां बड़ी संख्या में सरकारी भूमि पर कब्जा कर आलीशान मकान और कोठियां बनाई गई हैं. रविवार को पीलीभीत रोड स्थित फाहम लान, फ्लोरा गार्डन और स्काईलार्क होटल को सील किया गया. बताया जा रहा है कि ये संपत्तियां मौलाना तौकीर के करीबियों से जुड़ी हैं.

स्मैक तस्करों का भी कनेक्शन

फाईक इन्क्लेव का नाम पहले भी विवादों में रहा है. तीन साल पहले यहां स्मैक तस्करों ने भी शरण ली थी. नशे के धंधे से कमाए गए पैसों से इस कॉलोनी में कोठियां खड़ी की गईं. हाल ही में पकड़े गए दो तस्करों की संपत्तियां भी यहीं मिली थीं.

ये भी पढ़ें: आत्मनिर्भरता की राह पर चलकर विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ रहा है देश : डा दिनेश शर्मा

200 से अधिक घर जांच के घेरे में

कॉलोनी अध्यक्ष मोहम्मद नासिर के अनुसार फाईक इन्क्लेव करीब 250 बीघा में बसा है. इसमें सीलिंग की भूमि भी शामिल है. उन्होंने कहा कि यदि किसी ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए.

नावल्टी चौराहा पर भी चलेगा बुलडोजर

सिविल लाइन स्थित नावल्टी चौराहे के पास भी प्रशासन कार्रवाई की तैयारी कर रहा है. यहां एक धार्मिक स्थल के पास नाले और सरकारी भूमि पर बनी दुकानों को चिह्नित किया गया है. इन पर लंबे समय से कब्जा है, लेकिन अब शासन के आदेश के बाद कार्रवाई की रूपरेखा तैयार हो चुकी है.

प्रशासन की सख्ती

शासन के निर्देश पर पुलिस, जिला प्रशासन और बीडीए संयुक्त रूप से कार्रवाई में जुट गए हैं. बिना नक्शे बने भवन, सीलिंग और सरकारी भूमि पर कब्जे की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि अब किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा. बरेली में उपद्रव के बाद प्रशासन का बुलडोजर एक्शन तय माना जा रहा है. फाईक इन्क्लेव और नावल्टी चौराहा के अवैध निर्माण सबसे पहले रडार पर हैं. आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई देखने को मिल सकती है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital