Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP POLICE

यूपी पुलिस-एसटीएफ ने डकैती कांड के आरोपी अनुज प्रताप सिंह को ढेर कर दिया. इस घटना पर अनुज के पिता ने सपा मुखिया अखिलेश पर निशाना साधा है. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भी अखिलेश पर सवाल उठाया कि 'एनकाउंटर में जब मुसलमान, पंडित या ठाकुर मारे जाते हैं..अखिलेश तब क्यों नहीं बोलते.'

Meerut News: मेरठ की एक हवाईपट्‌टी पर हेलिकॉप्टर लुटने की खबर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. कुछ लोगों ने पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

अलीगढ़ जिले के थाना गभाना के इलाके में एक दिव्यांग लड़की के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म किया. इस संबंध में यूपी पुलिस ने शिकायत दर्ज की और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

मंगेश यादव सुल्तानपुर की एक ज्वेलरी की दुकान में डकैती का आरोपी था. यूपी एसटीएफ की टीम के साथ बीते 5 सितंबर को हुए एक एनकाउंटर में मौत हो गई थी.

Aslam Chaudhary Arrested: गाजियाबाद पुलिस ने बसपा के पूर्व विधायक असलम चौधरी को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन पर दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है.

मेरठ के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ने एक बच्ची से दुर्व्यवहार किया. घटना से गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल को पीट डाला. पुलिस ने जैसे-तैसे उसे भीड़ से छुड़ाया और फिर गिरफ्तार करके थाने ले गई.

Noida Postmortem House: वीडियो में एक शख्स पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद महिला के साथ अश्लील हरकत करते नजर आ रहा है. जबकि, वहां मौजूद दूसरा शख्स दोनों का वीडियो बनाता दिख रहा है.

उत्तर प्रदेश में 23 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन दो पालियों में कराया जाएगा. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. परीक्षार्थियों के लिए फेशियल रिकॉग्निशन नहीं होने पर एफआरआईएस कैप्चर करने की भी व्यवस्था की गई है.

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर राज्य सरकार इस बार कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है. सरकार ने इस बार परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सुरक्षा के कड़े इन्तेजाम किये हैं.

सीएम योगी ने कहा कि लोकतांत्रिक संगठनों की आड़ में कतिपय राष्ट्रविरोधी संगठन भी माहौल खराब करने का प्रयास कर सकते हैं.