Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ursula von der Leyen

अमेरिका के टैरिफ दबाव और ट्रंप की धमकियों के बीच भारत और यूरोपीय यूनियन ने ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ कहा जा रहा है. इस समझौते के तहत करीब 90% उत्पादों पर टैरिफ कम या पूरी तरह खत्म हो जाएगा. बीयर, वाइन, लग्जरी कारें, चॉकलेट और प्रोसेस्ड फूड सस्ते होंगे. EU भारत को ग्रीनहाउस गैस कम करने के लिए 500 मिलियन यूरो की मदद भी देगा. यह डील भारत की वैश्विक आर्थिक रणनीति को नई दिशा दे सकती है.

पीएम मोदी ने यूरोपीय परिषद के प्रेसिडेंट एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग (EU) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ जॉइंट टेलीफोन कॉल की. उन्होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की प्रतिबद्धता दोहराई.

PM Modi ने कहा, "निवेश संरक्षण और GI (भौगोलिक संकेत) समझौते सहित निवेश ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा हुई. हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में एक विश्वसनीय और मजबूत निवेश ढांचे पर जोर दिया. हमारी साझा प्रतिबद्धता में सेमीकंडक्टर, AI और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग सहयोग शामिल है.

India-EU Relations: यूरोपियन कमीशन की चीफ उर्सुला वॉन ने दिल्ली में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यूरोपीय संघ और भारत के बीच व्यापार और सामरिक संबंधों को मजबूती देने की दिशा में चर्चा हुई.