Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

USBRL

Kashmir फल और हस्तशिल्प उद्योग को नया जीवन मिलने की उम्मीद है क्योंकि माल ढुलाई संपर्क से देश भर के बाजारों तक पहुंच आसान हो जाएगी.

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना, देश की सबसे कठिन रेलवे परियोजनाओं में से एक, अब पूरी हो चुकी है. यह 272 किलोमीटर लंबी रेल लाइन जम्मू-कश्मीर के आठ जिलों को जोड़ती है और इसमें चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊँचा रेलवे पुल भी शामिल है.

उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना जम्मू-कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक प्रयास है. यह परियोजना क्षेत्र में आर्थिक विकास, रोजगार, पर्यटन और सामाजिक समरसता को नई दिशा दे रही है.

भारतीय रेलवे ने कहा है कि जनवरी में ट्रैक पर एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की जाएगी, जो 800 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी और नई दिल्ली को श्रीनगर से जोड़ेगी.