Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh news

Yogi Adityanath Zero Tolerance: CM योगी की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत आगरा में FSDA ने अब तक के सबसे बड़े दवा घोटाले का भंडाफोड़ किया है. डॉ. रोशन जैकब के नेतृत्व में ₹3.63 करोड़ की नकली व एक्सपायर्ड दवाएं जब्त की गई हैं, 8 अवैध गोदाम सील हुए हैं और 6 एफआईआर दर्ज.

Ghaziabad daughter organ donation story: गाजियाबाद के मोरटा गांव में दो बेटियों ने अपने पिता जयंत त्यागी की जान बचाने के लिए बड़ा त्याग किया. 22 वर्षीय रिषिका ने लिवर का हिस्सा और 19 वर्षीय खुशी ने किडनी दान कर पिता को नई जिंदगी देने की कोशिश की.

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक युवती अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई. पुलिस ने घंटों समझाइश, पानी और बिस्किट पहुंचाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा.

Delhi Crime News: शाहदरा स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों की भारी लापरवाही सामने आई है. जहा बोगी में सीट के लिए हुई धक्का-मुक्की ने युवक की जान ले ली है. घटना के बाद युवक को गार्ड फर्श पर तड़पते छोड़कर आगे बढ़ गए इलाज न मिलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव, सपा सांसद राजीव राय और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. राजभर ने सपा-कांग्रेस को 'दगे हुए कारतूस' बताया और टिकट बेचने के आरोपों पर राजनीति छोड़ने की खुली चुनौती दी है.

OP Rajbhar On SP Political Rebellion: देश में जारी सियासी बगावत के बीच यूपी में बड़ा दावा! कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मुरादाबाद की सपा सांसद रुचि वीरा के बहाने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है. राजभर ने कहा कि 'बागी बलिया' से सपा में बड़ी टूट होने वाली है.

Sitapur News: सीतापुर के बंशीपुरवा गांव में बहन की शादी में शामिल होने के लिए चार साल से जेल में बंद धर्मेंद्र को 48 घंटे की पैरोल मिली. रोहतक पुलिस की निगरानी में घर पहुंचे भाई को देखकर परिवार भावुक हो गया और बहन फूट-फूटकर रो पड़ी.

Etah Bhagwat incident: एटा के मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरसारी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कंस वध लीला मंचन के बीच गोली चलने से दो श्रद्धालु घायल हो गए. घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर दान पेटी से कथित चोरी मामले में SIT ने चौथे दिन रामनिवास मंदिर स्थित ट्रस्ट के कैंप कार्यालय में जांच की. जांच के दौरान CCTV फुटेज से कथित छेड़छाड़ की आशंका सामने आई है, जबकि ट्रस्ट सदस्यों और कर्मचारियों से पूछताछ की तैयारी है.

Firozabad lawyer beating case: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में एक महिला ने अधिवक्ता पर पैसे लेकर काम न करने का आरोप लगाते हुए बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी. महिला अपने बेटे के मोबाइल चोरी मामले में कानूनी मदद न मिलने से नाराज थी और वकील को थाने तक ले गई.