Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आखिर क्यों भगवा रंग में लॉन्च हुई है नई वंदे भारत ट्रेन? रेल मंत्री ने दिया सवाल का सटीक जवाब

Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस के भगवा रंग को लेकर काफी सवाल उठते रहे हैं, जिस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा बयान दिया है.

Vande Bharat Express: देश की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन यानी वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या तेजी से बढ़ रही है. इस बीच ट्रेन का एक नया सेट सामने आया है जो कि भगवा रंग का है और यह भगवा रंग ही अब कुछ लोगों को अखर रहा है. इसे सियासी एजेंडों तक से जोड़ा जा रहा हैं. वहीं अब रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ही वंदे भारत के भगवा रंग को लेकर बयान दिया है. उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों कि वंदे भारत को भगवा रंग में लॉन्च किया गया है.

दरअसल, वंदे भारत के भगवा रंग को एजेंडा बताने वाले तर्कों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने बताया है कि वंदे भारत के भगवा रंग के पीछे कोई सियासी एजेंडा नहीं बल्कि साइंटिफिक रीजन है.

यह भी पढ़ें-रिलायंस को 402 करोड़ की प्रॉपर्टी बेचेगी ब्रिटेन की सुपरड्राई कंपनी, जॉयंट वेंचर के लिए हो गया समझौता

रेल मंत्री ने मसले पर दी सफाई

रेल मंत्री ने वंदे भारत के भगवा रंग को लेकर साइंटिफिक रीजन दिया है. उन्होंने कहा कि, इंसानी आंख दो रंगों को सबसे ज्यादा आसानी से देख लेती हैं,- पीला और नारंगी. इसके चलते ही यूरोप में लगभग 80 परसेंट से ज्यादा ट्रेनें या तो नारंगी या पीले रंग की होती हैं. रेलमंत्री ने कहा कि ये दो रंग हमारी आंखों के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं.
रेलमंत्री ने कहा कि इस साइंटिफिक कारण के चलते ही नई वंदे भारत ट्रेन भगवा रंग में लॉन्च की गई है. उन्होंने कहा कि इसी के चलते ही हवाई जहाज और पानी के जहाज के ब्लैक बॉक्स नारंगी रंग के होते हैं.

यह भी पढ़ें- Ujjwala Subsidy: दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 600 रुपये में ही मिलेगा उज्ज्वला सिलेंडर

ज्यादा फीचर्स से लैस है नई वंदे भारत 

रेल मंत्री ने बताया है कि इस रंग का प्रयोग रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट जैसी चीजें जो NDRF इस्तेमाल करती हैं. इसीलिए इसका प्रयोग वंदे भारत एक्सप्रेस में भी किया गया है.बता दें कि नई वंदे भारत ट्रेन पुरानी वाली के मुकाबले ज्यादा कंफर्टेबल हैं और इसमें ज्यादा सिक्योरिटी फीचर्स के अलावा यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाएं दी गई हैं. हांलांकि ये ट्रेन केवल अपने भगवा रंग के चलते विवादों में घिर गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital