Bharat Express DD Free Dish

viral political video

गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन को भोपाल की LNCT यूनिवर्सिटी में मानद पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। लेकिन इस सम्मान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मजेदार बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मानद डिग्री से नौकरी नहीं मिलती, इसे गले में टांग सकते हैं। इतना ही नहीं, डॉक्टर लिखने पर भी उन्होंने मजाक किया। सोशल मीडिया पर यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं |