Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Vote bank politics

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में अब मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। एक ओर बीजेपी मुस्लिम वोटबैंक और घुसपैठ जैसे मुद्दों को उठा रही है, वहीं दूसरी ओर हिंदी भाषी मतदाताओं पर भी उसकी खास नजर है। करीब 60 लाख हिंदी भाषी वोटर कई सीटों पर हार-जीत तय कर सकते हैं। बीजेपी ने बिहार के नेताओं को मैदान में उतारा है, तो ममता बनर्जी ‘बंगाली बनाम बाहरी’ का मुद्दा उठाकर संतुलन साधने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में इस चुनाव में हिंदी वोटबैंक सबसे बड़ा गेमचेंजर बन सकता है।

सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि पिछली सरकारों में मुसलमान एक वोट बैंक थे और उनके उत्थान के लिए सिर्फ बातें होती थीं. पीएम मोदी ने वोट बैंक की राजनीति को खत्म किया और असल बदलाव किया.