Bharat Express DD Free Dish

Voting

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं से आज वोट डालने की अपील की. उन्‍होंने तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, जातिवाद और परिवारवाद से मुक्त सरकार बनाने का आग्रह किया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें.

लोकसभा चुनाव में आज 3 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कृष्ण पाल सिंह गुर्जर और राव इंद्रजीत सिंह मैदान में हैं. 3 पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर और जगदंबिका पाल भी चुनाव लड़ रहे हैं.

आम चुनाव के छठे चरण के लिए उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीट पर शनिवार को मतदान होगा, जहां मेनका गांधी, ललितेश त्रिपाठी और निरहुआ समेत सैकड़ों उम्‍मीदवारों की हार-जीत तय होगी.

आज लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान पूर्ण होने के बाद अब केवल दो चरण बाकी हैं. छठे चरण का मतदान 25 मई और आखिरी चरण का मतदान 1 जून को होगा.

सपा ने आरोप लगाया है कि कौशांबी लोकसभा की मंझनपुर विधानसभा में बूथ संख्या 50 पर बीजेपी के लोग द्वारा फर्जी वोटिंग करवाई जा रही है.

मायावती ने कहा, "मैंने मतदान कर दिया है. मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि मतदान जरूर करें."

पीएम ने कहा है कि इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं.

आज यूपी की 14, महाराष्ट्र की 13, बिहार की 5, ओडिशा की 5, पश्चिम बंगाल की 7, जम्मू और कश्मीर की एक, झारखंड की 3 और लद्दाख की एक सीट पर वोटिंग शुरू हो गई है.

आज 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर पांचवें चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा. इनमें महाराष्ट्र की 13, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 7, बिहार की 5, झारखंड की तीन, ओडिशा की 5 और जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख की एक-एक सीट शामिल हैं.