Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Welfare Schemes

Karnataka Gruha Lakshmi Scheme: कर्नाटक की गृहलक्ष्मी योजना में बड़ा खुलासा हुआ है. पिछले पांच महीनों से लगभग 1.48 लाख मृत महिलाओं के बैंक खातों में लगातार पैसे ट्रांसफर किए जा रहे थे. इस गड़बड़ी से 128 करोड़ रुपये से अधिक का सार्वजनिक धन गलत तरीके से खर्च हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद पर 12 साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया पर एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए देश को सेवा और सुशासन का संदेश दिया है. उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की नीति और गरीब कल्याण योजनाओं के दम पर आज भारत आत्मनिर्भरता और विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहा है.

झारखंड में पिछले दो वर्षों से बंद पड़ी छात्रवृत्ति, वृद्धा पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को लेकर छात्रों और आम जनता में गहरी नाराज़गी है। इन्हीं मुद्दों पर झारखंड कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भारत एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा कि योजनाओं में देरी के लिए केंद्र सरकार की उदासीनता ज़िम्मेदार है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द राज्य में रुकी हुई छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं का भुगतान शुरू हो जाएगा। राकेश सिन्हा ने साफ कहा कि कांग्रेस सरकार इन योजनाओं को प्राथमिकता में रखकर छात्रों और लाभुकों को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है।

तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अब वह कल्याणकारी योजनाओं में मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्रियों की तस्वीरों व नाम का इस्तेमाल कर सकेगी.

Ministry of Labour and Employment: मोदी सरकार की योजनाओं से 50 लाख से अधिक श्रमिकों को लाभ मिला. शिक्षा के लिए 25,000 तक छात्रवृत्ति, स्वास्थ्य के लिए 7.5 लाख तक सहायता दी गई. PMAY में शामिल RIH स्कीम से आवास सहायता दी गई.

भारत सरकार जहां पूरे देश के नागरिकों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित करती है, वहीं देश के अलग-अलग राज्य भी अपनी-अपनी जरूरतों के अनुसार योजनाएं लागू करते हैं.