Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

World Meditation Day 2024

World Meditation Day 2024: आज 21 दिसंबर को पहली बार विश्व ध्यान दिवस मनाया गया, जिसे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भारतीय मिशन द्वारा 'वैश्विक शांति और सद्भाव के लिए ध्यान' कार्यक्रम के साथ मनाया गया.

संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से विश्व ध्यान दिवस की घोषणा के बाद दिल्ली के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में विश्व ध्यान दिवस पर सैकड़ों लोगों ने ध्यान लगाया. इस मौके पर पीएम मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

यूएन में 'विश्व ध्यान दिवस' का आयोजन भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि हमारे देश की पहल पर ही 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाने लगा. अब 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस मनेगा.