Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

world news

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वक़ार-उज़-ज़मान ने पहली बार संकेत दिया है कि वे 18 महीने के भीतर देश में चुनाव करवाएंगे. उन्होंने कहा कि मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार तब तक मुल्क की बागडोर संभाल सकती है.

यूएन में ‘समिट ऑफ द फ्यूचर’ को संबोधित करते हुए भारतीय पीएम मोदी ने कहा, “वैश्विक शांति और सुरक्षा के लिए के लिए एक तरफ आतंकवाद जैसा बड़ा खतरा है, तो दूसरी तरफ साइबर स्पेस जैसे संघर्ष के नए-नए मैदान भी बन रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान न्यूयार्क में 'मोदी एंड यूएस' कार्यक्रम हुआ. उनके स्वागत के लिए गायक आदित्य गढ़वी समेत कई विख्यात कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. यहीं पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया.

विवादास्पद इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक की पाकिस्‍तानी यात्रा एक बार फिर भारत के इन दावों को मजबूती देती है कि पाकिस्तान मोस्‍ट वांटेड अपराधियों का स्वागत करता है.

अमेरिका में न्यूयॉर्क के नासाउ वेटरंस कॉलेजियम में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने प्रवासियों की दिल खोलकर तारीफ की. दोनों देशों के संबंधों में गर्माहट लाने के लिए उन्होंने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान को सराहा.

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के दूसरे दिन भारत और अमेरिका में कई समझौते हुए. दोनों देशों के बीच सेमीकंडक्टर चिप बनाने का करार हुआ है. भारत अमेरिका से 31 MQ-9B SKY गार्जियन और SEA गार्जियन ड्रोन भी खरीदेगा.

श्रीलंका में 21 सितंबर को चुनाव हुए थे. हालांकि, नतीजे आज शाम को घोषित हुए हैं. वहां के चुनावी इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब किसी भी उम्मीदवार को 50% वोट नहीं मिले. इसलिए दूसरे राउंड की गिनती करानी पड़ी.

QUAD समिट में शामिल होने के बाद PM नरेंद्र मोदी अमेरिका के सबसे प्रसिद्ध शहर न्यूयार्क पहुंच गए हैं. वे नासाउ वेटरंस कॉलेजियम में प्रवासी भारतीयों की सभा को संबोधित करेंगे. वहां 16,000 से अधिक लोगों के आने की उम्‍मीद है.

QUAD समिट में क्वाड सदस्यों से बातचीत के दौरान बाइडेन ने दक्षिण चीन सागर में जबरदस्ती खौफ पैदा करने वाली गतिविधियों को लेकर चिंता व्यक्त की. उन्होंने शी जिनपिंग का नाम लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिनसे चीन जल-भुनेगा!

ब्राजील में आयोजित जी-20 पर्यटन मंत्रीस्तरीय सम्मेलन में भारत के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हिस्‍सा लेने पहुंचे. वहां कई देशों के साथ पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग एवं आवश्‍यक नीतियों को बढ़ावा देने पर बातचीत हुई.