International Yoga Day 2025 : ‘मैं से हम’ की ओर योग का वैश्विक संगम, रेतीले धोरों पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योगाभ्यास
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर के खुड़ी के रेतीले धोरों पर राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में भाग लेते हुए योगाभ्यास किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विशाखापत्तनम से दिए गए संबोधन का सीधा प्रसारण भी सुना गया.





