यूपी में आज विधानमंडल सत्र की होगी शुरुआत, विपक्ष ने की सरकार को घेरने की तैयारी
उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है. पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद के संयुक्त सदन को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल संबोधित करेंगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ और तीर्थ स्थलों से उत्तर प्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव पर प्रकाश डाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के दौरान भारत की आस्था और संस्कृति को सम्मान देने की अहमियत पर जोर दिया और बताया कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को कैसे बल मिल रहा है.
महाकुम्भ में राजनीति जगत के दिग्गजों का लगा तांता, त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर योगी सरकार को सराहा
महाकुम्भ 2025 में केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, भाजपा सांसद रेखा शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट सुबुही खान ने भी स्नान किया और योगी सरकार की व्यवस्थाओं की तारीफ की.
राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी की मौजूदगी में लखनऊ में 4 लेन के 2 फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ लखनऊ में दो प्रमुख फ्लाईओवर का उद्घाटन किया.
निवेश की संभावना तलाशने जापान से यूपी आएंगे करीब ढाई सौ सीईओ, प्रदेश में स्थापित होगा ग्रीन हाइड्रोजन सेक्टर के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल को-ओसादा से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने परिवार संग संगम में लगाई आस्था की डुबकी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाकुंभ 2025 के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया और इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए उत्तर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने संगम की आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करते हुए समाज के हर वर्ग की समृद्धि की कामना की.
मिल्कीपुर में लहराया भगवा: 61,710 वोटों से जीते भाजपा के चंद्रभान पासवान, हारे तो घर से बाहर नहीं आए सपा प्रत्याशी
Chandrabhan Paswan BJP Candidate: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को करारी मात दी. उन्होंने अपनी बढ़त को 31वें राउंड तक बरकरार रखा, जीत का मार्जिन 61 हजार वोटों से ज्यादा का रहा.
Milkipur By-Election Result 2025: सीएम योगी का दिखा दम, लगातार 10वें राउंड तक बीजेपी को बढ़त
Milkipur By Vote Counting: मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जोर-शोर से जारी है. BJP ने SP के प्रत्याशी पर लागातार भारी बढ़त बनाए हुए हैं.
रूस, फ्रांस, इजरायल और इटली भेजी गई महाकुंभ की 10 हजार से ज्यादा अमिट निशानियां, अमरूद के पौधे भी शामिल
Environmental Initiative: महाकुंभ की 10,000 से अधिक निशानियां रूस, जर्मनी, फ्रांस, इजरायल और इटली भेजी गईं. जिनमें पौधे भी शामिल हैं, यह पहल हरित महाकुंभ के लिए ऐतिहासिक कदम है.
भतीजी की शादी में शामिल होने अपने पैतृक गांव जाएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 7 फरवरी को पंचूर गांव पहुंचेंगे. इस दौरान वह यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे और एक किसान मेले में भाग लेंगे.







