गुरुग्राम में ब्रह्माकुमारी के आध्यात्मिक रिट्रीट में पहुंचे CMD उपेंद्र राय, बोले- शोर से नहीं, मौन और धैर्य से आती है असली ताकत
Om Shanti Retreat Centre: गुरुग्राम के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में देशभर के मीडिया कर्मियों के लिए तीन दिवसीय आध्यात्मिक रिट्रीट आयोजित किया जा रहा है. उद्घाटन सत्र में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने मन की शांति, मौन और क्रिएटिविटी पर अपनी बात रखी.







